बाल दिवस पर प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को अर्पित की पुष्पांजलि
देहरादून
नेताजी संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने आज बाल दिवस के अवसर पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के मौके पर एस्ले हाल स्थित उनकी मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल और महासचिव आरिफ हुसैन वारसी ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से बहुत प्रेम था और इसीलियें उनका जन्म दिवस पूरे भारतवर्ष में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि उनको सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम देश व प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करें तथा पंडित जवाहर लाल नेहरू के बताए मार्ग पर चलकर समाज का उत्थान करें। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रभात डंडरियाल, आरिफ हुसैन वारसी, प्रदीप कुकरेती, सुशील विरमानी,संदीप गुप्ता, मनोज सिंघल, राम सिंह प्रधान, राजकुमार बत्रा, आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
