हर्षोउल्लास से मनाई गई ईद
रुड़की
कस्बे व क्षेत्र में ईद उल फितर शांतिपूर्ण मनाया गया। झबरेड़ा जाटोल मार्ग पर स्थित ईदगाह पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। ईदगाह पर कारी इस्तकार अहमद ने नमाज अदा कराई। नमाज अदा कर अमन चैन, सुख शांति की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी गई। नमाज अदा करने के बाद वहां पर लगी खिलौनों की दुकानों से बच्चों ने खिलौने भी खरीदे। बाद में एक दूसरे के घर जाकर खीर तथा सेवइयां खाकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी गई। कस्बे के अलावा कोटवाल आलमपुर तथा लाठरदेवा शेख में भी ईदगाह पर नमाज अदा कर सुख शांति की दुआ मांगी।
