बचन सिंह के निधन पर शोक जताया

नई टिहरी

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और वरिष्ठ व्यापारी बचन सिंह नेगी के आकस्मिक निधन पर उद्योग व्यापार मंडल ने शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति को दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर मौजूद व्यापारी कर्म सिंह तोपवाल ने कहा कि बचन सिंह नेगी एक मिलनसार व्यक्ति थे। उनके निधन से सभी व्यापारी दुखी हैं। दुखी मन से सभी व्यापारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बचन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष ज्योति डोभाल, जिला महामंत्री कर्म सिंह तोपवाल, प्रदेश सचिव अतीक अहमद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रकाश डोभाल, पूर्व अध्यक्ष विनोद रतूड़ी, जिला महामंत्री मायाराम थपलियाल, जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह तोपवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *