तीन दिवसीय रोटरी टेबल टेनिस टूर्नामेन्ट 2022 सम्पन्न

देहरादून

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे युवा प्रोत्साहन कार्यक्रम एवं गतिविधियो के अन्तर्गत तीन दिवसीय रोटरी टेबल टेनिस टूर्नामेन्ट 2022 सम्पन्न हुआ। इस दौरान विभिन्न स्पर्धाओं के फाइनल मैच खेले गये। आज नजीबाबाद रोड स्थित रोटरी भवन मे आयोजित उक्त टूर्नामेंट का समापन सत्र का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि बच्चांे को खेल प्रति जागरूक करने की जरूरत है तथा उन्हें एक प्लेटफार्म देने की जरूरत है। उन्होने रोटरी क्लब के द्वारा किये सामाजिक कार्यो की भूरि-भूरि प्रंशसा की। उन्होने बच्चो को नशे की आदत से दूर रहने व खेल के प्रति ध्यान देने हेतु आह्नान किया। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि बिशप विन्सेन्ट ने कहा कि खेलो से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। खेल मनुष्य के जीवन को सुखमय बनाते हैं। इस अवसर पर रोटरी अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने अतिथियो का स्वागत करते हुये भविष्य मे भी इस प्रकार खेलो के आयोजन करने का आश्वासन दिया। टूर्नामेंट के संयोजक वाई पी गिलरा ने टूर्नामेंट की पूरी रिर्पोट पेश की तथा उन्होने बताया कि टूर्नामेंट मे 12 स्कूलो ने प्रतिभाग किया तथा कई स्कूलो ने इस कार्यक्रम को प्रोत्साहन देने हेतु भविष्य मे एक टेबिल व एक हॉल देने का आश्वासन दिया। उन्हांेने टूर्नामेंट मे सहयोग करने वाले व स्कूलो व समस्त खिलाड़ियांे का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फादर जोमी, फादर मेलविन, अजय जोशी,अजीत सिंह, राकेश गर्ग, डा अनुराग ने विचार व्यक्त किये। टीम स्पर्धा फाइनल में गुरूराम राय पब्लिक स्कूल कण्वघाटी ने आरपी पब्लिक स्कूल को हराया। प्रथम गुरूराम राय पब्लिक स्कूल,द्वितीय आरपी पब्लिक स्कूल,तृतीय आरसीडी सीनियर सैकेण्डरी स्कूल की ए टीम रही। गर्ल्स ओपन फाइनल में माही ने रिद्धि को हराया जिसमें प्रथम माही, द्वितीय रिद्धि,तृतीय शिखा रही। इस अवसर पर ब्वॉयज ओपन फाइनल में कार्तिक कण्डारी ने मोहम्मद अमन को हराया। इस अवसर पर प्रथम कार्तिक कण्डारी, द्वितीय मोहम्मद अमन, तृतीय अलंकृत रहे। वेटरन स्पर्धा फाइनल में वाईपी गिलरा ने कमल गुप्ता को हराया। इस अवसर पर प्रथम वाई पी गिलरा, द्वितीय कमल गुप्ता, तृतीय जगदीश सुन्दरियाल रहे। इस अवसर पर सदस्य व स्कूलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *