650 आपदा पीड़ित परिवारों को राशन किट भजवाई

हरिद्वार। स्पर्श गंगा और मां गंगा गोसेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में गौतम फार्म हाउस कनखल से 650 आपदा प्रभावित परिवारों के लिए भेजी गई। यह राहत सामग्री ऋषिकेश में चन्द्रेश्वर नगर, शीशम झाड़ी, मंसा देवी कॉलोनी, मीरा नगर, मायाकुंड में भेजी गई है। एक किट में 5 किलो आटा, 5 किलो चावल, 1 किलो अरहर दाल ,1 लीटर रिफाइंड, 2 किलो सूजी, 1 किलो चीनी, हल्दी पाउडर, मिर्च, नमक, धनिया पाउडर है। कार्यक्रम संयोजक नितिन गौतम ने कहा कि स्पर्श गंगा और मां गंगा गोधाम सेवा ट्रस्ट समाज सेवा में जुटे हैं। इस दौरान रीता चमोली, कार्यक्रम प्रभारी सरोज डिमरी, मनु रावत, विपिन सेमवाल, रीना शर्मा ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *