भाजपा को चुनावी मुद्दे की आवश्यकता नहीं : दुष्यंत गौतम
हरिद्वार। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि पार्टी को चुनावी मुद्दे की आवश्यकता नहीं होती। हमारे नेता और पदाधिकारी सेवाभाव के साथ जनता के बीच रहते हैं। लोकसभा चुनाव की तैयारी भाजपा को उतनी ही तैयारी करनी होती है जैसे परीक्षा से पूर्व छात्र को करनी होती है। यह बात उन्होंने रविवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में आयोजित पीएम के मन की बात कार्यक्रम के दौरान कही। यहां आयोजित प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यत गौतम ने प्रेस से वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में आमजन जुड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से आमजन मानस से सीधे जुड़ने का प्रयास किया है।
