अंकिता हत्याकांड के आरोपी पुलकित का स्वास्थ्य परीक्षण किया
चमोली। अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपी पुलकित आर्य पुलिस के साथ स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चमोली के जिला चिकित्सालय गोपेश्वर पहुंचा, जहां डाक्टरों ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। पुरसाडी जिला जेल अधिकारी नईम अब्बास ने बताया पुलकित आर्य को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। पुलकित आर्य को 6 अगस्त को पौड़ी जिला कारागार से पुरसाड़ी जिला जेल शिफ्ट किया गया था।
