पूर्व सैनिक से हुई 82 हजार की साइबर ठगी

देहरादून

पूर्व सैनिक से साइबर ठगों ने 82 हजार रुपये ठग लिए। धोखाधड़ी को लेकर मदन मोहन नेगी निवासी संजय कॉलोनी, मोहिनी रोड की तहरीर पर डालनवाला थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कहा कि 28 नवंबर को इंटरनेट बैंकिंग में मदद के झांसे में उनसे साइबर ठगी हुई। उन्होंने इसे लेकर साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत की थी। तब केस नहीं हुआ। हाल में पीएचक्यू में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *