रिक्शा चालकों को दिए वाटर कूलर
हल्द्वानी
मौनी एकादशी व मजदूर दिवस के मौके पर सोमवार को खत्री महिला समाज ने रिक्शा चालकों को वाटर कूलर वितरित किए। इस मौके पर मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला भी मौजूद रहे। उन्होंने लगभग 50 रिक्शा चालकों को वाटर कूलर वितरित किए। मेयर ने खत्री महिला समाज के इस कार्य की खूब प्रशंसा की। इस दौरान अरुण टंडन, संगीता टंडन, राधा टंडन, अलका टंडन, मोना टंडन, रितु टंडन, सविता, माया मल्होत्रा, लगन टंडन आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
