तेज रफ्तार ट्रैक्टर न मारी पूर्वी दिल्ली की एसडीएम की कार को मारी टक्कर

रुड़की

  पूर्वी दिल्ली की एसडीएम अपनी सरकारी कार से ऋषिकेश जा रही थी। उनकी कार को पीछे से तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। हाईवे पर हुई दुर्घटना के बाद जाम लग गया। इसके बाद पुलिस ने यातायात सुचारु कराया। पूर्वी दिल्ली की एसडीएम सीमा अपनी सरकारी कार से किसी सरकारी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ऋषिकेश जा रही थीं। उनके साथ उनके सुरक्षा कर्मी तथा एक अन्य महिला अधिकारी भी चल रही थीं। मंगलौर में गंगनहर पुल से निकलकर नजरपुरा गांव के निकट सहारनपुर डिपो की बस खड़ी हुई थी। कार चालक ने खड़ी बस से बचाने का प्रयास किया तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार पीछे की तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। उसे पुलिस ने कुछ ही देर में तलाश लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *