कॉलेज के दो मुख्य द्वार का लोकार्पण किया
रुड़की
केवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने बताया कि पनियाला निवासी अधिवक्ता महीपाल सिंह ने अपने पिता बीरबल सिंह और माता रहती देवी की याद में अपने निजी खर्च पर पहले मुख्य द्वार का सौंदर्यीकरण कराया है। बताया कि दूसरे मेन गेट का सौंदर्यीकरण लक्सर ट्रक यूनियन अध्यक्ष अरुण प्रधान ने अपनी माता कपूरी देवी की स्मृति में कराया है। काम समाप्त होने पर महीपाल सिंह और अरुण प्रधान ने फीता काटकर दोनों द्वारों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से मनुष्य का मानसिक विकास होता है। किसी भी कौम, समाज की तरक्की वहां की शिक्षा की गुणवत्ता पर निर्भर होती है। उन्होंने शिक्षा को प्रभावी और रोजगारपरक बनाने का सुझाव दिया। लोकार्पण के मौके पर एसीएमओ डॉ. अनिल वर्मा, सिविल बार अध्यक्ष आनंद उपाध्याय, अधिवक्ता भूप सिंह, संजीव नीटू, जयपाल सिंह, संजय कुमार, अश्विनी शर्मा, जगमेर सिंह, पूरणचंद कश्यप, सुरेश धीमान, पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
