युवा कांग्रेस में पौड़ी के गौरव,नितिन और विकास प्रदेश महासचिव का जिम्मा

पौड़ी

युवा कांग्रेस उत्तराखण्ड ने लोकसभा चुनाव से पहले युवाओं को जिम्मेदारियां दे दी है। पौड़ी से तीन पदाधिकारियों को प्रदेश कार्यकारिणी में महासचिव का जिम्मा मिला है। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी मिली है।पौड़ी के गौरव सागर, नितिन बिष्ट और विकास रावत को युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले गौरव सागर एनएसयूआई पौड़ी के जिलाध्यक्ष के रूप में पार्टी में काम कर चुके हैं। इसके साथ ही पौड़ी से नितिन बिष्ट और विकास रावत को भी प्रदेश महासचिव और संजना गुजराल, योगेन्द्र कुमार, नितिन रावत को प्रदेश सचिव का दायित्व सौपा है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहित सिंह ने कहा कि युवाओं को दायित्व मिलने पर कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी। प्रदेश में युवाओं को जोड़ने का काम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *