मेडिकल स्टोर में चोरी, केस दर्ज
रुड़की
वसीम अली पुत्र सइद अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जनता इंटर कॉलेज सुल्तानपुर के पास उनका मेडिकल स्टोर है। शुक्रवार शाम वह स्टोर बंद कर घर चले गए थे। रात में चोर शटर तोड़कर स्टोर में घुसे और गल्ले से 6400 रुपये की नकदी, आधार कार्ड, पैन कार्ड व एटीएम कार्ड चुरा लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
