चाइल्ड पोर्न वीडियो शेयर करने के आरोपी गिरफ्तार

देहरादून

सोशल मीडिया पोर्टल पर चाइल्ड पोर्न वीडियो शेयर करने के आरोपी के खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। केस साइबर टिप लाइन रिपोर्ट के आधार पर किया गया है। एसएसआई कोतवाली प्रदीप रावत की तरफ से अहमदुल्ला खान निवासी नया नगर, पक्की गली के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र के साइबर टिप लाइन पोर्टल के जरिए सोशल मीडिया साइटों पर अश्लील सामग्री डालने वालों की निगरानी की जाती है। वहां एक वीडियो शेयर किया गया पकड़ा गया। इसमें अहमदुल्ला का मोबाइल और नेटवर्क उपयोग हुआ। इस बाबत एसटीएफ कार्यालय को रिपोर्ट मिली। उसे वहां से शहर कोतवाली भेजा गया। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *