37 मकान स्वामियों के चालान
रुड़की
पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाकर 75 किरायेदारों के सत्यापन किए। जबकि 37 मकान स्वामियों के किरायेदारों के सत्यापन नहीं कराए जाने पर दस-दस हजार रुपये में चालान किए है। रविवार को पुलिस ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सत्यापन अभियान चलाया। औद्योगिक क्षेत्र, ढाबा, होटल कर्मचारी के अलावा शाहपुर, मक्खनपुर, सिसौना समेत कई गांवों को खंगाला गया। जहां पुलिस ने 75 बाहरी लोगों का सत्यापन किया। जबकि 37 मकान स्वामियों को किरायेदारों का सत्यापन नहीं करने पर फटकार लगाई। बिना सत्यापन के किरायेदारों को रखने पर दस-दस हजार के चालान किए। थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया। 37 मकान स्वामियों के चालान किए। जिन्होंने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया था।
