किसानों को समय से नहीं मिल रही गन्ने की पर्चियां

हरिद्वार

पथरी क्षेत्र के दर्जनों गांव के किसानों को समय के अनुसार लक्सर मील में गन्ने की पर्चियां नहीं मिल पा रही है। पर्चियां नहीं मिलने से किसानों में भारी रोष है। किसानों का आरोप है कि पिछले एक सप्ताह से तोलकेन्द्रों पर तोल नहीं होने से किसान खेतों से गन्ने का उठान नहीं कर पा रहे है। किसानों ने जल्द तोलकेन्द्रों को शुरू करने की मांग की है। गांव रानीमाजरा, शाहपुर, पदार्था, झाबरी, फेरुपुर, धनपुरा, कटारपुर, चांदपुर, बादशाहपुर, पथरी, झाबरी सहित दर्जनों गांव के किसानों को लक्सर मील द्वारा लगाए गए गन्ना तोलकेन्द्र बंद है। जिसके चलते किसान अपने खेतों को अन्य फसलों के लिये खाली नहीं कर पा रहे हैं। किसानों का आरोप है मील प्रबंधक की गलत नीति के चलते किसानों को समय से पर्चियां नहीं दी जा रही है। किसान पवन चौहान, सुनीत चौहान, निसार अहमद, रमेश सिंह, राजबीर, शमशाद, इरशाद, बबलू ने बताया मील में गन्ने की मात्रा अधिक पहुंच रही है जिसके चलते कर्मचारियों को दोबारा पर्ची जारी करने में देरी हो रही है। किसान एक-एक पर्ची के लिए जूझ रहे है। लक्सर मील प्रबंधक सुरेश सर्मा ने बताया किसानों को जरूरत के आधार पर पर्चियां दी जा रही है। तोलकेन्द्र से गन्ना उठान में देरी के चलते तोलकेन्द्र बंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *