आपदा घोषित कर आर्थिक पैकेज दें सरकार: व्यापारी

हरिद्वार। बारिश से हुए नुकसान को लेकर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के व्यापारियों ने इंडस्ट्रियल एरिया हरिद्वार में बैठक की। जिसमें व्यापारियों ने इसे आपदा घोषित करते हुए आर्थिक पैकेज देने की मांग की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा की पिछले दिनों हरिद्वार के अपर रोड, लक्सर, रुड़की, सुभाष नगर, इंड्रस्टीज एरिया में बारिश व बाढ़ से भारी नुकसान व्यापारी को हुआ है। कहा कि ऐसे में सरकार को हमारी भी सुध लेनी चाहिए। कहा कि आपदा में बाजारों को भी शामिल किया जाना चाहिए। जिलाध्यक्ष विनीत धीमान और महामंत्री संजय सिन्हा ने कहा की बारिश और बाढ़ की वजह से व्यापारी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अब व्यापारी सरकार की ओर आशा भारी नजर से देख रहे हैं। बैठक में शिवालिक नगर शहर अध्यक्ष अमितोष त्यागी, महामंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव, अशोक गिरी, भारत तनुजा, विशाल माथुर, अंकित अनेजा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *