विकास कार्यों में मेहनत कर अनुकरणीय उदाहरण पेश कर रही प्रधान प्रमिला रावत

देहरादून

विकास खंड फकोट के ग्राम पंचायत अदवाणी की प्रधान प्रमिला रावत अपनी ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में मेहनत और लगन से काम करके अनुकरणीय उदाहरण पेश कर रही हैं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रमिला रावत ने बताया कि अपनी ग्राम पंचायत को आदर्श बनाना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि मनरेगा योजना व विŸा मद में जो धनराशि प्राप्त हो रही है उसमें गुणवŸाा का ध्यान रखें तो बेहतरीन उपलब्धि होगी। उन्होंने कहा कि संसाधन जुटाने की इच्छा श७ि होनी चाहिए। जल संवर्धन के लिए बनाई जाने वाली चहल गदेरों में बढ़िया और मजबूत बनेगी तो जल संरक्षण होगा। उन्होंने कहा कि गजा खाड़ी मोटर मार्ग पर गजा से छह किलोमीटर आगे सड़क के पास से ही अदवाणी ग्राम पंचायत है इसमें अदवाणी ग्राम और गंगसार गांव हैं। इस अवसर पर प्रधान प्रमिला रावत के प्रयास से ही गंगसार गांव की क्षतिग्रस्त पेयजल योजना की मरम्मत लाखों रुपए खर्च करके पेयजलापूर्ति कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *