एलएलबी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में लहराया परचम

काशीपुर । बाजपुर रोड़ स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज के एलएलबी अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम में संस्थान के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया है। जानकारी देते हुए डॉ. आरएन सिंह प्राचार्य (लॉ) ने बताया कि एलएलबी अंतिम वर्ष के परिणाम में सुरेन्द्र सिंह रावत ने 68.67 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया l जबकि निशी सेठी 68.53 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे तथा अंशिका शर्मा 66.83 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। विद्यार्थियों के इस उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन विमला गुड़िया, चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की उपप्राचार्य डॉ.दीपिका गुड़िया आत्रेय, संस्थान की एकेडमिक काउंसिल की सदस्य डॉ.नीरज आत्रेय, निदेशक डॉ. केवल कुमार, प्राचार्य लॉ डॉ आर एन सिंह, निदेशक प्रशासन पवन कुमार बक्शी, प्राचार्य यूजी डॉ. निमिषा अग्रवाल, रजिस्टर लॉ डॉ. सुधीर दुबे आदि ने हर्ष जताया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *