रामनगर में बाघ से सुरक्षा को प्रर्दशन, लगाया जाम
रुद्रपुर
कॉर्बेट से सटे कानिया गांव में दो मवेशियों को बाघ के मारने के बाद ग्रामीणों में दहशद का माहौल है। ग्रामीणों ने पार्क प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर जाम लगा दिया है। बुधवार को ग्रामीणों ने सावलदे रोड पर प्रदर्शन किया। गुस्साए लोग सड़क पर बैठ गए। इससे सड़क की दोनों ओर लंबा जाम लगा दिया। महिलाओं ने पार्क प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे पुलिस को मौके पर आना पड़ गया। ग्रामीण पार्क के अधिकारियों को धरना स्थल पर बुलाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि शाम होते ही बाघ उनके खेतों के आस पास दिखने लगता है।
