भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया हवन यज्ञ

रुद्रपुर

उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में 17 दिन से फंसे श्रमिकों की सकुशल वापसी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहनी पोखरिया के नेतृत्व में पीलीभीत रोड स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर भजन कीर्तन का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया और भगवान को धन्यवाद दिया। इस दौरान मंडी समिति अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जीवन धामी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी, गोपाल बोरा, भवानी भंडारी, अमित पांडेय, गौरव सोनकर, सुरेश जीना, रोहित चौधरी, कंचन शर्मा, धाना भंडारी, अंजू देवी, अनीता ज्याला, विमला बिष्ट, पूनम कश्यप, नरेंद्र कश्यप, राजू कुरिया, रमेश जोशी, तरूण ठाकुर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *