पीओके को पाकिस्तान के कब्जे से आजाद कराने की मांग को लेकर निकाला जुलूस

रुद्रपुर

पीओके को पाकिस्तान के कब्जे से आजाद कराने की मांग को लेकर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। बुधवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच पर्यावरण विभाग के प्रांत संयोजक सय्यद दानिश खान तिरमजी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पीओके को पाकिस्तान के कब्जे से आजाद कराने की मांग को लेकर पीलीभीत रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम से नगर के मुख्य चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली। मुख्य चौक पर कार्यकर्ताओं ने पीओके को आजाद कराने को लेकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से पीओके को पाकिस्तान के कब्जे से आजाद कराने की मांग की। इस दौरान इमरान सकलैनी, जाहिद अजहरी, अमजद मियां, मो. अकरम, रूमाना नकबी, सरफराज अंसारी, विशाल श्रीवास्तव, शाह अब्दुल शकूर, मो. बसीम, अमन, अफरोज, रमजान, शमशुल हसन, जाहिद अली आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *