लिफ्ट के बहाने कार ले भागा चोर

रुडकी। लिफ्ट के बहाने एक युवक कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी पुलिस खंगाल रही है। कार स्वामी के फोन नंबर की आखिरी लोकेशन भी ट्रेस की जा रही है। गंगनहर कोतवाली को ईएफ 4 गंगा 2 ब्लॉक जल विहार कॉलोनी निकट रजवाड़ा फार्म हाउस हरिद्वार हाईवे निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि बीते शुक्रवार को दोपहर बारह बजे के आसपास मालवीय चौक से यूके 17 नंबर की कार में सवार होकर घर की ओर जा रहा था। इस बीच एक व्यक्ति ने हाथ देकर खुद का नाम अभिषेक बताया। कहा कि वह रुड़की बाईपास के पास जाना चाह रहा है। लिफ्ट के लिए अभिषेक को कार में बैठा लिया। रुड़की बाईपास के पास साइबर ग्रीन रेस्टोरेंट के पास कुछ सामान लेने के लिए कार को रोका था। इस बीच अभिषेक कार लेकर वहां से दिल्ली की ओर फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *