ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट को दी स्थानतारण पर विदाई

रुड़की

लक्सर में कार्यरत न्यायिक मजिस्ट्रेट का तबादला ऋषिकेश हो गया। तबादले पर जाने से पूर्व लक्सर एडवोकेट एसोसिएशन द्वारा समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। न्यायिक मजिस्ट्रट ने भी लक्सर के अधिवक्ताओं से जुड़े अपने कई रोचक प्रसंग साझा किए। लक्सर में न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर नंदिता काला कार्यरत थीं। हाल ही में उनका स्थानांतरण ऋषिकेश कर दिया गया है। ऋषिकेश जाने से पहले मंगलवार शाम को एडवोकेट एसोसिएशन लक्सर की तरफ से बार सभागार में उनके लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। एसोसिएशन अध्यक्ष विकास पंवार ने कहा कि न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता, दोनों एक ही गाड़ी के पहिए हैं। दोनों में जितना अच्छा सामंजस्य होता है, न्यायिक प्रक्रिया उतनी ही सरल व सुलभ हो जाती है। उन्होंने कहा कि लक्सर में वकीलों और न्यायिक अधिकारियों के बीच हमेशा से बेहतर तालमेल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *