अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा

चम्पावत

बाराकोट के चमरोली में अगरबत्ती बनाने के प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण में एनआरएलएम से जुड़ी संगठनों की महिलाएं हिस्सा ले रही हैं। महिलाओं को अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। चमरोली के पंचायत घर में प्रशिक्षण का शुभारंभ ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह और आरसेटी के निदेशक आरपी टम्टा ने संयुक्त रूप से किया। आरसेटी के निदेशक ने प्रशिक्षण में मिली जानकारी से स्वरोजगार के अवसर पैदा करने की अपील की। मास्टर ट्रेनर ममता महर ने धूप अगरबत्ती बनाने के बारे में जानकारी दी। फैकल्टी के विजय सिंह, महेंद्र सिंह पटवा ने प्रशिक्षणार्थियों का रजिस्ट्रेशन कर माइक्रोलैब के माध्यम से जानकारी दी। कार्यक्रम में रोशनी देवी, सरोज देवी, गीता देवी, सीमा देवी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *