यंग इंडिया बोल सीजन तीन का शुभारंभ हुआ
चम्पावत
कांग्रेस ने यंग इंडिया बोल सीजन तीन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का मकसद युवाओं के बीच तमाम प्रतियोगिताओं का आयोजन करना है। इसी क्रम में कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। रविवार को कांग्रेस कैंप कार्यालय में यंग इंडिया बोल सीजन तीन का उद्घाटन हुआ। जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रम की रूप रेखा बताई गई। कार्यक्रम के जिला प्रभारी फैजुल हक ने बताया कि देश में लोकतंत्र को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत भाषण, कविता और व्यंग्य प्रतियोगिता के जरिए प्रवक्ताओं का चयन किया जाना है। बताया कि शीघ्र ही जिले में प्रतियोगिता शुरू होगी। बैठक में युकां प्रदेश उपाध्यक्ष मीमांशा आर्या, प्रकाश माहरा, निर्मल तड़ागी, अशोक वर्मा, नीरज वर्मा, जगदीश जोशी, दिग्विजय कार्की, अभिषेक तड़ागी, जगदीश जोशी मौजूद रहे।
