केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धि जनता तक पहुंचाएं

चम्पावत

भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री और जिला प्रभारी कमल मुनि ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने की अपील की। रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में बैठक हुई। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पूरन बिष्ट की अध्यक्षता में हुई जिला कार्यसमिति में तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा ने कहा कि किसान मोर्चा भाजपा का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने पदाधिकारियों से किसानों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करने का कहा। किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक जीएस बेदी ने प्राकृतिक व जैविक खेती के बारे में बताया। उन्होंने चौपाल लगा कर किसानों को प्राकृतिक व जैविक खेती के लिए प्रेरित करने को कहा। जिला महामंत्री बसंत तड़ागी व मोहन पाटनी के संचालन में हुई बैठक में पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्याम पांडेय, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार, राजेंद्र बिष्ट, जगत सिंह बिष्ट, मनोज बिष्ट, प्रेम सिंह, जगदीश पनेरू, अमित खर्कवाल, सुरेश उप्रेती, प्रवीन पांडेय, मोहन जोशी, लक्ष्मी नारायण जोशी, देवेंद्र जोशी, सावन चंद रजवार, हिमांशु भट्ट मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *