31 अगस्त को बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी बहनें

रुड़की। रक्षाबंधन का पर्व मनाने के लिए तिथि की दृष्टि से तो पंडितों में सहमति नहीं बन पाई है लेकिन राज्य सरकार ने 31 अगस्त को ही रक्षाबंधन मानकर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में बहनों को मुफ्त यात्रा करने की सुविधा प्रदान की है। परिवहन निगम के रुड़की डिपो के केंद्र प्रभारी विशाल चंद्रा ने बताया कि इस संबंध में परिवहन निगम की ओर से शासनादेश जारी कर दिया गया है। इस दिन भाइयों को राखी बांधने के लिए जाने वाली बहनें 30 अगस्त की रात्रि से 31 अगस्त की रात्रि तक निगम की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *