राशन डीलरों की शिकायत सुनने गोदाम पहुंची आरएमओ

रुड़की।आरएमओ ने सरकारी राशन के गोदाम में पहुंचकर महिला कर्मी पर गड़बड़ी के आरोपों की जांच की। उन्होंने राशन डीलरों से भी मुलाकात की। राशन डीलरों ने तोल कांटे लगाने की मांग की। कहा कि कई बार चावल और गेहूं की नापतोल में उन्हें कमी की शिकायत का सामना करना पड़ता है। आरएमओ अनु जैकरे ने बताया कि उन्होंने गोदाम में पहुंचकर राशन डीलरों की समस्याएं सुनीं। कहा कि जो भी गोदाम में छोटी-मोटी कमियां है, उनको जल्द दुरुस्त करने के लिए कहा गया है। इस दौरान राशन डीलर गगन, दीपक, अनीश, पवन कुमार, धीर सिंह, प्रीती शर्मा, संदीप और जावेद आदि ने कहा कि सरकारी गल्लों तक चावल और गेहूं पहुंचाने की प्रक्रिया को आसान किया जाए। कहा कि सरकार की ओर से माल ढुलाई के लिए 1200 रुपये मिलते हैं जबकि उनका किराया 3 हजार से 35 सौ रुपये तक पहुंच जाता है। राशन डीलरों ने कहा कि कई महीनो का कमीशन भी रुका हुआ है। उन्हें जल्द कमीशन दिलाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *