जमीनी रंजिश में 80 वर्षीय बुजुर्ग पर गंडासो से हमला

रुड़की। केवलपुरी गांव में घेर में सो रहे बुजुर्ग पर उसी परिवार के लोगों ने गंडासों से हमला कर दिया। घायल होकर गिरने पर वह बुजुर्ग को मरा समझकर भाग निकले। गंभीर हालत में बुजुर्ग एम्स ऋषिकेश में भर्ती है। पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रायसी चौकी के केवलपुरी गांव निवासी जगवीर और रणधीर एक ही परिवार के हैं। काफी पहले से खेती की पुश्तैनी जमीन को लेकर दोनो में विवाद चल रहा है। बीती रात जगवीर के परिवार के 80 वर्षीय बुजुर्ग कल्याण घर के पास बने घेर में सो रहे थे। आरोप है कि तड़के दूसरे पक्ष के लोग घेर में घुसे और सोए बुजुर्ग पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग को 10 से ज्यादा घाव लगे। इससे निढाल होकर वे नीचे गिर गए। इस पर हमलावर उन्हें मरा समझकर भाग गए। शोर सुनकर पहुंचे गांव के लोगों ने उनके घर बताया तो परिजन उन्हें लक्सर सीएचसी लाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *