कोविड कर्मचारी धरने में अडिग
अल्मोड़ा। नौकरी बहाली को लेकर कोविड कर्मचारियो का अनिश्चित कालानी धरना प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भी कर्मचारी कोविड-19 कर्मचारी संगठन के बैनर तले धरने में डटे रहे। एक स्वर में मांग पूरी नहीं होने तक धरने में डटे रहने की चेतावनी दी। यहां पंकज कुमार, विजय प्रसाद, साहिल जोशी, मुकेश शर्मा, शुभंम आदि मौजूद रहे।
