कांग्रेस ने धारचूला विस के लिए संयुक्त समन्वयक किया नियुक्त
पिथौरागढ़
कांग्रेस ने लोक सभा चुनाव को देखते हुए संयुक्त समन्वयक की नियुक्ति की है। लोकसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के प्रभारी उमा शंकर ने ईश्वर कोरंगा को धारचूला विस के संयुक्त समन्वयक की जिम्मेदारी दी है।उम्मीद करते हुए कहा है कि वे पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे। विधयक हरीश धामी, ब्लाक प्रमुख भावन देवी, मनोहर टोलिया, पूर्व प्रमुख नरेन्नद्र रावत, धर्मेन्द्र कुमय्या, दान सिंह बगरी ने उन्हें बधाई दी है।
