विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया

चमोली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राजकीय जूनियर हाईस्कूल नैल कुड़ाव में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों के बारे जानकारी दी गई। शिविर में न्यायिक स्वंय सेवक रुद्र सिंह भंडारी ने बच्चों को भी अन्य नागरिकों की तरह मूलभूत अधिकार प्राप्त है। जिसमें जीने का अधिकार, विकास का अधिकार, संरक्षण का अधिकार और समाज में भागीदार का अधिकार आदि शामिल हैं। इसके अलावा बाल श्रम, बाल विवाह, किशोर न्याय, बालकों की देखरेख व संरक्षण और पोक्सो अधिनियम की जानकारी दी गई। कहा कि हर बच्चे को यह अधिकार है कि उसके साथ बिना किसी भेदभाव और पक्षपात के व्यवहार किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *