हाईवे पर 25 सितंबर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलेगा

हरिद्वार। हाईवे पर 25 सितंबर से अतिक्रमण हटाया जाएगा। प्रशासन की ओर से पुलिस फोर्स उपलब्ध कराने को कहा गया है। बडेढ़ी राजपूताना से लेकर टोल प्लाजा तक अतिक्रमण अभियान चलेगा। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बैठक कर अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए। गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राजमार्ग निर्माण में आ रही दिक्कतों को लेकर बैठक की। बैठक में डीएम ने प्राधिकरण के अधिकारियों से निर्माण कार्य में आ रही दिक्कतों की जानकारी ली। डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। बैठक डीएम ने प्राधिकरण को शंकराचार्य चौक चंडीपुल होते हुए कांगड़ी तक सड़क की मरम्मत को लेकर दिए गए आदेश पर पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि पूरे शहरी क्षेत्र में हाईवे मरम्मत का काम गुरुवार से ही शुरू कर दिया गया है, जो लगातार चलेगा। बैठक में हरिद्वार रिंग रोड में कुछ क्षेत्रों में जमीन की पैमाइश, मिट्टी क्षेत्र में खनन की अनुमति और वन क्षेत्रों में रात में निर्माण कार्य कराए जाने की अनुमति आदि को लेकर विचार-विमर्श हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *