छात्रों के चयन पर खुशी जताई
नई टिहरी। न्यू टिहरी इंटरनेशनल स्कूल पैन्यूला के छात्रों का राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल फास्ट 5 नेटबॉल चैंपियनशिप के लिये चयन हुआ है। चयनित छात्रों में अभिषेक, शिवांशु,हर्षित, नवदीप, किशोर और सौम्य शामिल है। विद्यालय निदेशक जेएस जॉली ने बताया कि उक्त चैपिंयनशिप का आयोजन नई दिल्ली में होगा, चयनित छात्र 20 मई से 23 मई तक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। विद्यालय प्रधानाचार्य प्रवीण चंद्र सहित शिक्षकों ने छात्रों के चयन पर खुशी जताई है।
