छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएं

पौड़ी। पुलिस की ओर से एक साझू प्रयास पुलिस वाला गुरुजी का साथ अभियान के तहत जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अभियान के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। सोमवार को महिला हेल्प लाइन प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह, महिला उपनिरीक्षक टीना रावत और पुलिस टीम द्वारा राजीव गांधी नवोदय विद्यालय संतूधार, जवाहर लाल नेहरू नवोदय विद्यालय खैरासैंण में जाकर छात्राओं को जागरूक करते हुये आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। एसएसपी श्वेता चौबे ने स्कूली छात्राओं में सुरक्षा की भावना सुढृढ़ करने, छात्राओं के साथ छेड़छाड़ जैसी घटनाएं, विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के लिए एक साझू प्रयास पुलिस वाला गुरुजी का साथ अभियान चलाया है। सोमवार को पुलिस टीम ने छात्राओं को पोक्सो ऐक्ट, साइबर सेफ, सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *