बालिकाओं के लिए विधायक ने स्कूल को दिया फर्नीचर
देहरादून
कैंट विधायक सविता कपूर ने विधायक निधि के माध्यम से स्व. हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बालिकाओं के उपयोग के लिए 100 सेट फर्नीचर उपलब्ध कराए। इस मौके पर हुए कार्यक्रम में सविता कपूर ने बताया कि लंबे संघर्षो के बाद इस विद्यालय का निर्माण हुआ। स्व. हरबंस कपूर ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर भू-हस्तांतरण से लेकर विद्यालय निर्माण तक कार्य पूरा किया। कुछ समय पूर्व उन्हें स्कूल में आने का मौका मिला तब प्रधानाचार्य ने फर्नीचर के लिए अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि आगे विद्यालय में ओर भी कार्य कराए जाएंगे। पूर्व पार्षद उदय सिंह पुंडीर, प्रधानाचार्य दुर्गेश नंदिनी बहुगुणा ने विधायक का आभार जताते हुए विद्यालय में एक हॉल और इंटर में कुछ विषय बढ़ाने के लिए प्रयास करने का आग्रह किया। मौके पर मंडल अध्यक्ष सुमित पांडेय, पार्षद समिधा गुरुंग, एके महाजन, रीता विशाल, सुदर्शना बिष्ट, देवकी नंदन कौशल, पुष्कर थापा, रमा गौड, गरिमा कुकरेती, किरण थापा, धीरज ग्रोवर, पुनीत बग्गा आदि मौजूद रहे।