25 फरवरी को होगा पोखरम का आठवां होली महोत्सव

अल्मोड़ा। पोखरम संस्थान की ओर से प्रति वर्ष आयोजित होने वाली शास्त्रीय पद्वति की कुमाउनी बैठकी होली का इस बार भी भव्य आयोजन होगा। पोखरम इस बार अपना आठवां होली महोत्सव आयोजित करने जा रहा है। हर वर्ष की भांति इस बार भी यहां देश के नामचीन होली गायक अपनी गायकी से शमा बांधेंगे। दिल्ली, लखनऊ, देहरादून, रुद्रपुर, रामनगर, हल्द्वानी, नैनीताल, अल्मोड़ा, रानीखेत, पिथोरागढ़ इत्यादि स्थानों से कई जाने-माने गायक यहां पहुंच रहे हैं। पोखरम संस्थान के निदेशक त्रिभुवन बिष्ट ने बताया कि शनिवार 25 फरवरी के दोपहर से 26 फरवरी की सुबह तक यह महोत्सव चलेगा। इसमें कुछ प्रमुख होल्यारों को पोखरम होली सम्मान से भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि होली महोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *