गुस्साए ग्रामीणों ने की विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी  

पिथौरागढ़। तीन महीने पूर्व पमतोड़ी फीडर के खराब होने के बाद मुवानी फीडर से जोड़े गए विभिन्न गांवों में अस्याली,ग्वीरा, घटीगाड़,देवली,ससखेत,रूगाती,तुर्गोली,लालघाटी,टोपराधार, पमतोड़ी,मालाझुला,रानीखेत, चमाली,निमाती,घिमाली,लामाघर,विजानी,चनकोट,पुनीगांव, बरसायत सहित साठ से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति चरमरा गई हैं। इस व्यवस्था से जहां अधिकतर समय लंबे अंतराल तक बिजली गुल ही रहती हैं वही लो वोल्टेज की समस्याओं से भी ग्रामीणों को जूझना पड़ता हैं।बरसात के इन दिनों में ग्रामीणों को सांप और जंगली जानवरों का भय भी रहता हैं। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश चंद रजवार का कहना हैं कि लो वोल्टेज की समस्याओं और फीडर जल्दी ठीक करने के लिए उन्होंने कई बार विभाग को बता दिया है लेकिन विभाग ने तीन माह बीत जाने के बाद अभी तक कोई संज्ञान नही लिया हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने आज सुरेश चंद रजवार के नेतृत्व में घटीगाड़ में इकठ्ठा होकर विद्युत विभाग और ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा जल्दी ही इस समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो वे लोग उग्र आंदोलन के लिए सड़कों पर उतर जायेंगे। प्रदर्शन करने वालों में किशन चंद,सुरेश जंगपांगी,लक्ष्मण सिंह,संतोष सिंह,इंद्र कुमार,जगदीश कुमार,लब्बू जंगपांगी,उमेश सामंत,लाल बहादुर,पप्पू जंगपांगी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *