विमान सेवा व पासपोर्ट कार्यालय न खोलने पर फूंका सरकार का पुतला
पिथौरागढ़। नगर में हवाई सेवा के नाम पर लोगों को गुमराह करने पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार का पुतला जलाया। उन्होंने भाजपा सरकार के दो केंद्रीय मंत्रियों और सांसद पर एक पासपोर्ट कार्यालय नहीं खुलवा पाने का आरोप लगाया है। शनिवार को सिल्थाम तिराहे में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र सिंह लुंठी के नेतृत्व में कांग्रेसी एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला जलाया। इस दौरान सभा करते हुए वक्ताओं ने सरकार पर सीमांत की अनदेखी करने का आरोप लगाए। कहा कि यहां का नेतृत्व कर रहे सांसद सीमांत के किसी भी समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। कहा कि स्थानीय भाजपा नेता वाहवाही लूटने के लिए विमान सेवा उड़ाने का दावा कर रहे हैं। कहा कि बार-बार ट्रायल लैडिंग के दावे किए जाते हैं। इसके बाद मामला डीजीसीए पर डालकर जिम्मेदारी से हाथ झाड़ लिया जाता है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि पासपोर्ट कार्यालय के लिए भाजपा के दो केंद्रीय मंत्री और सांसद ने मंच से घोषणा की पर चार साल बाद पासपोर्ट कार्यालय पिथौरागढ़ के लोगों के लिए सपना ही बना हुआ है।
ये रहे शामिल: इस दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष पवन पाटनी, कांग्रेस नेता दीपक लुंठी, कमल सूंठा,हिमांशु ओझा,सुधीर चौहान,सुरेश सिंह,कुंडल महर,प्रदीप महर,मदन भट्ट,अनिल माहरा,सुरेश तिवारी,कुंवर सिंह बोहरा,राहुल लुंठी, शेरी राम आदि रहे।