गंगावली जिला गठन की मांग उठाई
पिथौरागढ़। गंगावाली जिला बनाओ संघर्ष समिति ने जिला गठन की मांग उठाई है। समिति ने कहा गंगोलीहाट को अगर जिला बनाया गया तो लोगों को सहलूयित मिलेगी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भी भेजा। शुक्रवार को गंगावाली जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष गणेश बोरा की अध्यक्षता में एक सर्वदलीय बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा वर्ष 2011 से समिति गंगावली जिला बनाओ की मांग को लेकर आवाज उठा रही है। उन्होंने कहा सरयू और पूर्वी रामगंगा से लगा हुआ यह क्षेत्र चम्पावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा जिले की सीमाओं से जुड़ा हुआ है। यहां सर्वाधिक अनुसूचित जाति के लोग निवास करते हैं। क्षेत्र से जिला मुख्यालय की दूरी 75 किलोमीटर है। कई गांवों से तो लोगों को 90 किलोमीटर भी दूरी तय करनी पड़ती है। इससे लोगों को दिक्कत उठानी पड़ती है। कहा क्षेत्र की जनसंख्या भी डेढ़ लाख से अधिक है। ऐसे में गंगोलीहाट, बेरीनाग, गणाई गंगोली, पांखू आदि क्षेत्र को मिलाकर गंगावली जिला बनाया जाए। बाद में समिति ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
ये रहे शामिल
विधायक प्रतिनिधि कृष्ण सिंह बोहरा, अध्यक्ष व्यापार संघ हरीश धानिक, कल्याण सिंह धानिक, किशन उप्रेती, तारा सिंह धानिक, कांग्रेस नेता मनोज टम्टा, मोहन बोरा, सुरेन्द्र बिष्ट, भाजपा अनुसूचित मोर्चा प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विमल रावल, गोपाल सिंह बिष्ट, प्रदीप कोठारी, भगवान सिंह नेगी, नीरज पंत, शेखर चन्द्र उप्रेती, ललित उप्रेती आदि।
