विक्षिप्त महिला को परिजनों से मिलाया

पिथौरागढ़। थल पुलिस ने एक विक्षिप्त महिला को उसके परिजनों से मिलाया। किसी ने पुलिस को सूचना दी कि ग्राम बरसायत पूनी में एक विक्षिप्त महिला घूम रहीं है। थानाध्यक्ष थल योगेश कुमार के निर्देश पर एएसआई बहादुर सिंह व पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर विक्षिप्त महिला से पूछताछ की । उसने कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया। पुलिस टीम ने महिला की फोटो का प्रचार- प्रसार कर महिला के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई। वह ग्राम डाडल पांखू की निकली। पुलिस ने रात्रि में ही उसे उसके गांव पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *