नई टिहरी में प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ प्रदर्शन

नई टिहरी। शहर कांग्रेस कमेटी ने ऋषिकेश में एक युवक के साथ हाथापाई करने के मामले में शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पूतला फूंका। मंत्री सहित भाजपा सरकार के खिलाफ इस मौके पर जमकर नारेबाजी करते हुए बर्खास्तगी की मांग की। मंत्री के मारपीट के मामले में कांग्रेस ने आक्रोश व्यकत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री खुलेआम गुंडागर्दी कर आम लोगों के साथ मारपीट करने का काम कर रहे हैं। सरकार की हनक में मंत्री बेकाबू हैं। प्रदेश में अराजकता का माहौल बन रहा है। कांग्रेसियों ने इस शर्मनाक कारनामा बताते हुए प्रदेश सरकार से मंत्री की बर्खास्तगी की मांग करते हुए कहा कि यदि मंत्री को पद न हटाया गया, तो मामले में पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जायेगा। इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप पंवार, देवेंद्र नौडियाल, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस आशी रावत, प्रदेश महामंत्री महिला कांग्रेस दर्शनी, प्रदेश सचिव विजय गुनसौला, मुर्शरफ अली, शक्ति जोशी, ममता उनियाल, मुर्तजा बेग, राजखेत ब्लाक अध्यक्ष मान सिंह रौतेला, घनश्याम सिंह पंवार, दिनेश पंवार, कपिल जोशी, बिरेंद्र दत्त, शैलेंद कांत, बालम सिंह, बिजेंद्र सिंह रावत, हिमांशु रावत, नसीम, नरेंद्र, नीमा, सीता, अनिता रावत, तनीषा रावत, रोशन नौटियाल सहित दर्जनों मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *