पीड़ितों को एक लाख से अधिक की धनराशि दिलाई
नई टिहरी। पुलिस की साइबर क्राईम सेल ने विभिन्न मामलों में कार्यवाही करते हुए पीड़ितों को एक लाख से अधिक की धनराशि उनके खातों में वापस करवाई है। जिसके लिए पीड़ितों ने पुलिस का आभार भी जताया है। पुलिस की मीडिया सेल ने जानकारी देते हुए बताया कि एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में साइबर ठगी के शिकार हुए लोगों को राहत देने का काम किया जा रहा है। जिसे लेकर पीड़ितों लोग धनराशि वापस मिलने पर पुलिस का आभार भी जता रहे हैं। बताया कि गोपाल सिंह राणा निवासी मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल ने गलती से अन्य खाते में ₹19,750 की धनराशि ट्रांसफर की गई थी। जिस पर साइबर सेल ने तत्काल कार्यवाही करते हुए संपूर्ण धनराशि 19,750 वापस दिलाये हैं। आवेदक रितेश जोशी निवासी ढालवाला मुनिकीरेती टिहरी से अज्ञात व्यक्ति ने क्रेडिट कार्ड का ओटीपी प्राप्त कर रु 45,584 की धोखाधड़ी की गई थी। जिसमें तत्काल कार्यवाही करते हुए संपूर्ण धनराशि 45,584 रुपये वापिस कराये गये। गोविन्द सिंह निवासी शिवपुरी ने गलती से अन्य खाते में ₹25,000 की धनराशि ट्रांसफर की थी। जिसे संपूर्ण रूप से वापस दिलाया गया है। लोकेन्द्र निवासी ढालवाला से अज्ञात व्यक्ति ने ओटीपी प्राप्त कर पेटीएम के माध्यम से रु 13,270 की धोखाधडी की गई थी। जिस पर त्वरित कार्यवाही कर पूरी धनराशि पीड़ीत का वापस दिला दी गई है। इन कार्यवाहियों में सीओ अस्मिता ममगाई, इंस्पेक्टर साईबर सेल देवेंद्र रावत, एसआई जीडी भट्ट, अजयवीर और राहुल की अहम भूमिका रही।