रुद्रपुर। पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आरोपी जतिन राणा निवासी पिछली दियां को एक चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आर्म्स एक्ट में जेल भेज दिया है।