शराब तस्करी में दो युवक गिरफ्तार
ऋषिकेश। संयुक्त यात्रा बस अड्डे के नजदीक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो युवक को पकड़ा। उनकी कार की तलाशी में पुलिस को अंग्रेजी शराब की 12 पेटी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों की पहचान उत्कृष्ट पुत्र सूरत सिंह भंडारी निवासी ग्राम बसाल पट्टी बामुंड, चंबा, टिहरी और अरविंद पुत्र साहब सिंह गुनसोला निवासी मयूड़ा, रजाखेत पट्टी, टिहरी के रूप में हुई है। कोतवाल खुशी राम पांडे ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया है।
