तहसील प्रशासन ने दबोचा 16 लाख का बकायेदार
ऋषिकेश। ऋषिकेश तहसील के अंतर्गत राजस्व विभाग के धरपकड़ अभियान के तहत टीम ने बैंक ऑफ बड़ोदा के 16 लाख रुपए के बकायेदार को पकड़ा है। बकाया जमा करने के बाद बकायेदार को प्रशासन ने बंदीगृह से मुक्त किया। राजस्व विभाग की टीम ने ऋषिकेश के भरत विहार कॉलोनी से बैंक ऑफ बड़ोदा के 16 लाख रुपये के बकायेदार को पकड़ा। बकायेदार ने बैंक से ऋण लिया और चुकाया नहीं। लिहाजा बैंक ने अधिभार जोड़कर राजस्व विभाग को कुर्की के लिए मामला भेजा। राजस्व वसूली टीम ने कार्रवाई करते हुए बकायेदार को उसके घर से पकड़ कर तहसील बंदीगृह में बंद कर दिया। राजस्व वसूली टीम में कुर्की अमीन कमल प्रकाश डंगवाल, रूपेश कुमार, प्रमोद सिंह, संग्रह सहायक चन्द्रमोहन बिजल्वाण आदि शामिल रहे।
