रात में औचक निरीक्षण पर निकले आईजी, ड्यूटी से गायब एक हेड और चार कांस्टेबल लाइन हाजिर

हल्द्वानी। आईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने बीती रात शहर के तीन थाना क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी से गायब एक हेड और चार कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया, जबकि तीन होमगार्ड्स का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए। शुक्रवार रात करीब 12 बजे आईजी रात्रि निरीक्षण पर निकले। इस दौरान चीता मोबाइल के हेड कांस्टेबल संजीत राणा और कांस्टेबल विजय वर्मा तिकोनिया से वर्कशॉप लाइन तक नदारद मिले। चीता मोबाइल के ही कांस्टेबल कमलेश नौला बरेली रोड हाइवे और मोहम्मद अजीम, अरुण कुमार रामपुर रोड से सरगम टॉकिज तक अनुपस्थित रहे। इसके अलावा ड्यूटी से गायब होमगार्ड निर्मल, सरजीत सिंह, गोपाल राम के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। आईजी ने बताया कि जिम्मेदार रात्रि अधिकारियों की भी जांच की जा रही है। ड्यूटी में लापरवाही किसी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *