सट्टा पर्ची व नगदी के साथ एक दबोचा
हल्द्वानी। वनभूलपुरा पुलिस ने सट्टा पर्ची व नगदी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात सूचना मिली कि कुछ युवक सट्टे की खाई बाड़ी में जुटे हैं। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी जावेद उर्फ बाबर निवासी गांधीनगर को सट्टा पर्ची और 5000 रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
