व्यापारी आयोग का गठन करे सरकार : सुमित
हरिद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल व्यापार प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए केंद्रीय उपाध्यक्ष जयंती प्रसाद अमोली, केंद्रीय महासचिव दिनेश पाण्डेय, केंद्रीय संगठन मंत्री राजू शर्मा, सौरभ अरोड़ा, केंद्रीय सचिव शिवम अग्रवाल, नाथू राम वर्मा, केंद्रीय प्रचार सचिव भारत सिंह रावत, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य नितिन वाधवन, रामकिशोर अग्रवाल, संजीव सिंह, प्रदीप शर्मा, ऋषिकेश महानगर अध्यक्ष सौरभ सेमवाल, देहरादून महानगर अध्यक्ष जितेंदर विज, हरिद्वार महानगर अध्यक्ष सागर कुमार, टिहरी लम्बगांव अध्यक्ष नरेंदर रागढ़, रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष संजीव कुमार को मनोनीत किया। केंद्रीय अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने व्यापारी आयोग का गठन करने की मांग उठाई।
